वाराणसी। आसाम एवं मणिपुर के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य को बीएचयू के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में भारत विकास वरुणा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष व समाजसेवी रमेश लालवानी ने साहित्यकार डॉ राम सुधार सिंह द्वारा संपादित दो पुस्तके चलो मन तुम काशी और मोक्षनगरी का जीवन दर्शन भेंट की। श्री लालवानी ने
दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ सच्चिदानंद जोशी और डॉ रवि टेक चंदानी द्वारा संपादित विभाजन विभिषिका की कहानियां पुस्तक भी प्रदान किया। राज्यपाल ने पुस्तको का अवलोकन कर प्रशंसा व्यक्त की।