
वाराणसी । प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र की ओर से प्रेमचंद स्मारक स्थल लमही में प्रतिदिन आयोजित सुनों मैं प्रेमचंद कहानी पाठ 1343 दिवस में प्रेमचंद की भ्रष्टाचार पर आधारित कहानी रियासत का दिवान का पाठ उदघोषक सुषमा गुप्ता ने किया। प्रो. श्रद्धानन्द ने कहा कि प्रेमचंद की कहानी प्रेमचंद की कहानी रियासत का दिवान सामाजिक विषय पर केंद्रित है। जो समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं और मानवीय संबंधों पर प्रकाश डालती है। इस कहानी में प्रेमचंद ने रियासत के दिवान के चरित्र के माध्यम से शक्ति और अधिकार के दुरुपयोग को उजागर किया है। जो समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार और अन्याय के प्रति हमें सोचने पर मजबूर करता है। इस अवसर पर संरक्षक प्रो. श्रद्धानन्द, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, राजीव गोंड,डा. अश्वनी गुप्ता, स्नेहील गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव, मनोज, डा. संजय श्रीवास्तव, आजाद सिंह, रोहित गुप्ता, राकेश सिंह, राहुल यादव, सुरेश दूबे, मनोज विश्वकर्मा आदि थे। संचालन आयुषी दूबे व धन्यवाद डा राजेश श्रीवास्तव ने किया।
