डॉ संपूर्णानंद हम सभी के लिए पूज्यनीय एवं आदर्श है

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने सिगरा स्थित डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बदलने की कतिपय जानकारी को संज्ञान लेते हुए बताया कि संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम नहीं बदला गया है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम परिसर के अंदर बनाए गए परिसर का नाम वाराणसी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रखा गया है।

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बताया कि किसी भी बड़े संस्थान के नाम बदलने की एक प्रक्रिया होती है। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। नाम बदलने के संबंध में ऐसा कोई भी प्रस्ताव न ही भारत सरकार के पास है और न ही खेल मंत्रालय के पास। उन्होंने विशेष रूप से जोड़ देते हुए कहा कि डॉक्टर संपूर्णानंद हम सभी के लिए पूज्यनीय एवं आदर्श है। ऐसे महान विभूतियां समाज के लिए हमेशा प्रेरणा के स्रोत रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *