
वाराणसी। भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क अभियान के तहत सोमवार को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल और आयुष राज मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु ने पुलिस लाइन स्थित भाजपा बागेश्वरी मंडल मंत्री मनीष कुमार गुप्ता के आवास पर पहुंचे। स्वागत मनीष गुप्ता ने किया। इस अवसर पर पार्षद अशोक मौर्य, पार्षद विनय सादेजा, पार्षद संजय जायसवाल , हरिमोहन गुप्ता, जितेंद्र कुमार, सोनू पटेल. बच्ची यादव, राजेश यादव विपुल पाठक, नीरज सिंह, योगेश गुप्ता,स्वयं गुप्ता,मानस गुप्ता आदि थे।
