वाराणसी। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव मे विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष व‌ सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” को मझंवा उपचुनाव मे प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पत्र जारी कर मिर्जापुर जनपद मझंवा उपचुनाव के प्रभारी एवं चंदौली के सासंद विरेन्द्र सिंह से संपर्क कर मिर्जापुर के मझंवा विधान सभा क्षेत्र मे प्रत्याशी डाॅ ज्योति बिदं के पक्ष मे प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” को विजय दिलाने के लिए निर्देश दिया है। पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और चंदौली के सासंद विरेन्द्र सिंह व पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ,सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड” के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *