वाराणसी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विगत दिनों दादूपुर (चांदमारी) में झाड़ियां में मृत मिले नितेश मौर्य की मां ममता देवी और भाई अनिल मौर्य को दो लाख का आर्थिक सहयोग पार्टी फंड से दिया। पिछले दिनों मृतक नितेश मौर्य के घर समाजवादी पार्टी का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गया था। उनके परिजनों और पास पड़ोस के लोगों से जानकारी इकट्ठा कर रिपोर्ट बनाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा गया था। प्रतिनिधि मंडल ने नितेश के परिजनों की आर्थिक स्थिति दयनीय होने की बात करते हुए आर्थिक सहयोग हेतु अनुरोध किया था। जिसके तहत आज दो लाख रुपए का आर्थिक सहयोग पार्टी फंड से दिया गया। इस अवसर पर सपा सचिव अविनाश कुशवाहा, प्रदीप मौर्य, दयाराम यादव, हीरालाल मौर्य, आशीष मौर्य, मनीष मौर्य व रंजीत मौर्य आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *