वाराणसी। यूपी कॉलेज में गणित विभाग के विभागाध्यक्ष के घर हुई चोरी के मामले में शिवपुर पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रो मनीष कुमार गुप्ता ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि वह जानकीपुरम लक्ष्मणपुर के निवासी है। यूपी कॉलेज में गणित विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। बीते 17 अक्टूबर को मुंडन संस्कार में सम्मिलित होने वह परिवार समेत पैतृक निवास सिद्धार्थनगर गए थे। उन्होंने बताया कि उसी रात कुछ अज्ञात लोगों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर में रखा सोने का लॉकेट 5 पीस, पायजेब 1 पीस, करधन 3 पीस, पायल 6 पीस, बिछुआ 10 जोड़ी, चांदी का सिंधोरा 1 पीस, चांदी का सिक्का 10 पीस, सोने का कील 2 पीस, सोने का कुंडल 1 पीस व नगद 15000 हजार रुपया चोर उठा ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *