वाराणसी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति के फेज 5 के तहत डॉ घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज सोयेपुर (लालपुर) में वीरांगना रानीलक्ष्मी बाई जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को देशभक्ति गीतों पर आधारित गायन, नृत्यनाटिका, पोस्टर, एवं निबंध के माध्यम से रानीलक्ष्मी बाई के स्वरुप में अपने अंदर की स्त्रीशक्ति को जागृत करने का अवसर मिला। शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह, प्रशासक संजीव सिंह, डॉ डी.वी. सिंह प्राचार्य आनंद सिंह ने किया। प्रबंधक ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम से महिलाओं को सशक्त बनाने का जो बीड़ा उठाया है, वह सराहनीय है। छात्राओं को भी अपनी स्त्रीशक्ति को जागृत करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। छात्राओं को आत्मशक्ति और स्त्रीशक्ति को अभिव्यक्ति करने का अवसर मिले तो भारत की पहचान विश्व में निश्चित रूप से विश्वशक्ति के रूप में होगी। छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गायन, नृत्यनाटिका, पोस्टर एवं निबंध के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। नृत्य प्रतियोगिता एवं गायन में प्रियांशी व आकांक्षा पाण्डेय (बीएससी) अव्वल रहीं। चित्रकला में बीएफए द्वितीय वर्ष की हर्षिता विश्वकर्मा एवं निबंध “मैं अपनी झाँसी नहीं दूंगी-वीरांगना लक्ष्मीबाई” में बीए तृतीय सेमेस्टर की मुस्कान दुबे को प्रथम स्थान मिला। निर्णायक के रूप में डॉ डीवी सिंह, अंकिता यादव एवं डॉ पूनम तथा निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक डॉ संजीव राजकृष्ण सिंह शामिल थे। स्वागत प्राचार्य डॉ आनंद सिंह, संचालन डॉ गौरव तिवारी, धन्यवाद डॉ ज्योति सिंह और संयोजन डॉ नैंसी श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ विपुल शुक्ला, डॉ विवेकानंद चौबे, रवि वर्मा, खुश्बू सिंह, शाजिया शेख, अनूप सिंह, डॉ प्रियंका सिंह, आलोक शाह, डॉ रंजना त्रिपाठी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *