वाराणसी।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि देवभाषा संस्कृत के अभ्युदय एवं उत्थान के लिये संकल्पित उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी का आगमन देवभाषा की धरा पर प्रस्तावित दिनांक 27-28 अक्टूबर 2024 को सुनिश्चित किया गया है।जो कि संस्कृत मे अध्ययनरत विश्वविद्यालय/संस्कृत महाविद्यालय एवं संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा।

यह ऐतिहासिक पल होगा।सम्पूर्ण संस्कृत परिवार में अत्यन्त उत्साह का वातावरण निर्मित हों गया है।यह दौरा संस्कृत विश्वविद्यालय के लिये हर्ष ,उल्लास एवं गौरव का साक्षी बनेगा।

कुलपति प्रो शर्मा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन के दृष्टिगत सम्पूर्ण तैयारियों का आज परिसर स्थित दीक्षान्त लॉन का सूक्ष्मता से विभिन्न विन्दुओ का निरीक्षण कर संबंधित लोगों को उचित दिशा निर्देश दिया।

निरीक्षण से पूर्व, कुलपति की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के आगमन की सम्पूर्ण तैयारियों पर बैठक कर भव्य समारोह के रूप कार्यक्रम कराये जाने पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।

उस दौरान शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, प्रो दिनेश कुमार गर्ग, कुलसचिव राकेश कुमार,वित्त अधिकारी संतोष कुमार शर्मा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ ज्ञान प्रकाश वर्मा,जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक

डॉ गणेश दत्त शुक्ल एवं अभियंता राम विजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *