एमएलसी धर्मेंद्र राय करेंगे मेला का उद्घाटन
वाराणसी। उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा प्रजापति समाज के उत्थान के लिए दीपावली के शुभ अवसर पर उनके समानो की बिक्री बढ़ाने व आय में वृद्धि हेतु एक छत के नीचे “माटीकला मेला-2024” का आयोजन 24 से 30 अक्टूबर तक चौकाघाट सांस्कृतिक संकुल प्रांगण के अर्बन हॉट में किया जा रहा है। माटीकला मेला-2024 का उदघाटन 24 अक्टूबर गुरुवार को सायं 7:00 एमएलसी धर्मेंद्र राय करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यू०पी० सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी उद्घाटन अवसर पर उमेश कुमार सिंह संयुक्त आयुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यमिता प्रोत्साहन केन्द्र वाराणसी मंडल, एस०पी० खण्डेलवाल निदेशक खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, मोहन कुमार शर्मा, उपायुक्त जिला उद्योग एवं उद्यमिता प्रोत्साहन केन्द्र के साथ उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड वाराणसी मण्डल वाराणसी के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
