
दुर्गा चरण गर्ल्स इण्टर कालेज शताब्दी समारोह
रिपोर्ट :- अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी। सोनारपुर स्थित दुर्गा चरण गर्ल्स इण्टर कालेज व प्राथमिक विद्यालय आगामी नवंबर माह में शताब्दी समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है।
शताब्दी समारोह को सम्पन्न कराने को लेकर प्रबन्ध समिति ने विद्यालय के अध्यापिकाओं व छात्राओं से धन संग्रह सहयोग देने को कहा।
उक्त विषय पर अभिभावकों में रोष व्याप्त है। अभिभावकों का कहना है कि छात्राओं को सीट देकर उन्हें धन संग्रह करने को कहा गया। यही बात हमलोग से क्यों नहीं प्रबंधन समिति ने रक्खा।
विद्यालय के अध्यापिकाओं को पहले तीन हजार बाद में पंद्रह सौ देने को कहा गया।
अभिभावकों का कहना है कि सहयोग राशि इस तरह बच्चों से संग्रह कराना उचित नहीं है।
प्रबंधन समिति का कहना है कि हमने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है। बल्कि अध्यापिकाओं से पंद्रह सौ रुपए सहयोग देने का कहा है। अध्यापिकाओं ने खुद स्वीकार किया है।
नज़र न्यूज नेटवर्क संवाददाता ने प्रबंध सेकेट्री व प्रिंसिपल से सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि शताब्दी समारोह के लिए जो आदेश दिए गए थे। उसे निरस्त कर वापस ले लिया गया है। शताब्दी समारोह में होने वाले कुछ कार्यक्रम को भी हटा दिया गया है।
