
वाराणसी। मां अन्नपूर्णा माता का स्वर्ण मूर्ति का 29 अक्टूबर धनतेरस से पांच दिन तक भक्तों को दर्शन मिलेगा। साथ ही भक्तो को धान की बाली तथा सिक्का खजाना प्रसाद मे वितरित किया जायेगा।
मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर के महंत शंकर पुरी महराज के अनुसार भक्तगण को सौ कुंतल मिठाई, नमकीन प्रसाद वितरण किया जाएगा। साथ ही भक्तगण को धान की बाली, व सिक्का भी दिया जायेगा।
धनतेरस से पांच दिन तक मां की स्वर्ण मूर्ति का दर्शन भक्तगण करेंगे। मां दर्शन साल में एक बार धनतेरस के दिन होता है।
