
वाराणसी।भारत विकास परिषद वरूण शाखा, काशी प्रांत ने शुक्रवार को पाठशाला कॉन्वेंट स्कूल में एनीमिया मुक्त भारत और बेटियों को स्वस्थ और स्वच्छता के बारे में बताया गया । लगभग 50 बेटियों का हीमोग्लोबिन का टेस्ट किया गया।
एनीमिया शिविर में बच्चों ने खुल कर डॉक्टर शिप्रा धर से बात की और डाक्टर साहब की खूब सराहना भी की।
बच्चों ने कहा स्वस्थ के प्रति इतनी अच्छी जानकारी हम सभी को मिला।
इस शिविर के लिए विद्यालय ने उनका धन्यवाद भी किया।
कार्यक्रम डॉ शिप्रा धर के निगरानी में कराए गए।
कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री प्रकाश श्रीवास्तव जी,महिला संयोजिका नीतू सिंह, स्कूल के प्रबंधक हर्षवर्धन जायसवाल , स्कूल की कॉर्डिनेटर रितिका शर्मा की उपस्थित रही।
