
वाराणसी। उत्तर प्रदेश रोल बाल खेल संघ के तत्वाधान में गाज़ियाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल में 18 से 20 अक्टूबर तक आयोजित 15 वी मिनी(U-11) एवं 17 वी जूनियर(U-17) प्रदेशीय रोल बाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में वाराणसी ने सेमीफाइनल में गाजियाबाद को हराकर फाइनल्स में प्रवेश किया।
मेरठ को फाइनल में 4-1 से हराकर बालक वर्ग ने स्वर्ण पदक हासिल किया l मिनी बालक वर्ग ने फाइनल में गाजियाबाद को 3-2 गोल से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया l वाराणसी के जूनियर टीम में तनिश्क़, पवन, आरुष, विनायक, आयुष, विभोर, दीपेश, प्रियांशु, अपूर्व, दिव्यांश एवं मिनी बालक वर्ग में पृथ्वी सिंह, विराज सिंह,प्रिंस पटेल, प्रियांश, यश सिंह,युगांक तिवारी ने शानदार खेल दिखाया l बालिका वर्ग में, लावण्या,अनुष्का , अग्रिमा,साक्षी, तनिष्का, विद्या, कोमल,सुकैना, कौशांबी,आद्रिका,अनवेशा, प्रगन्या, ऐशिका, मान्या, मधु, आराध्या, ध्रुवीका रही l टीम के कोच दिव्यांशु कुमार एवं मैनेजर के रूप में राजेश कुमार एवं जय प्रकाश रहे l उत्तरप्रदेश रोल बॉल संघ के चेयरमैन राहुल सिंह ने सभी खिलाडियों का स्वागत कर खुशी जाहिर की एवं शुभकामनाएं दी l वाराणसी रोल बाल स्पोर्ट संघ की सचिव सुनीता गुप्ता, शैलेश त्रिवेदी, रीना सिंह, राकेश कुमार पाण्डेय, विजया पाण्डेय, बृजेश सिंह,आर बी मौर्य ,आर बी यादव , आनंद सिंह आदि ने खिलाडियों को बधाई दी।
