वाराणसी। उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएसन की ओर से सनबीम स्कूल वरुणा में उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएसन में चेयरमैन के पद पर निर्विरोध हर्ष मधोक (मानद निदेशक सनबीम ग्रुप ऑफ शैक्षणिक संस्थान) प्रेसिडेंट पद पर निर्विरोध अमित पांडेय (निदेशक वाराणसी पब्लिक स्कूल),महासचिव पद पर निर्विरोध मनीषा रानी (स्पोर्ट्स हेड सनबीम स्कूल वरूणा वाराणसी),वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध डॉ निशांत सिंह (प्रशासक सनबीम एकेडमी), उपाध्यक्ष पद पर डॉ अमित मौर्य ( उपाध्यक्ष अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट), उपाध्याय पद पर विश्वतोष नारायण सिंह ( निदेशक एस. एस. पब्लिक स्कूल जौनपुर) को नियुक्त किया गया।‌साथ ही अन्य पदाधिकारीयों में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर गुरविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष के पद पर प्रखर शुक्ला, कन्वेनर पद पर निलेश मिश्रा, टेक्नीकल डायरेक्टर के पद पर समीर पटेल, को नियुक्त किया गया है। सदस्य के रूप में रेणू सिंह चंदौली, अखिलेश रघुवंशी लखनऊ , भोला विश्वास, मो. साबिर प्रयागराज को नामित किया गया है। हर्ष मधोक (चेयरमैन उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएसन) ने कहा कि खेल को बढ़ाने के लिए हम सभी प्रयास करेंगे और आवश्यकता के अनुसार जो भी मदद हो उसे पूरी की जायेगी। अमित पाण्डेय ने कहा कि हम सभी मिलकर खेल को एक नई ऊचाईंयो पर पहुचाने के लिए हर सम्भव प्रयास व खिलाड़ीयों की मदद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *