वाराणसी। उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित ग्राम पँचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक परीक्षा की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में चयनित होकर पहाड़िया (वाराणसी) निवासी दुर्गेश श्रीवास्तव ने वाराणसी का मान बढ़ाया। दुर्गेश को वाराणसी जनपद में नियुक्ति मिली। अत्यंत जुझारू एवं कुशाग्र बुद्धि के दुर्गेश श्रीवास्तव वर्तमान में सकलडीहा तहसील में लेखपाल पद पर कार्यरत हैं। दुर्गेश ने कनिष्ठ सहायक परीक्षा (स्वास्थ्य विभाग) में भी क्वालीफाई किया था। इस सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद एवं गुरुजनों दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *