कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक नज़र न्यूज नेटवर्क डा कैलाश सिंह विकास, अध्यक्षता पूनम मधोक ने की

रिपोर्ट वरिष्ठ संवाददाता 

वाराणसी। शनिवार को दुर्गाकुंड स्थित सनबीम एकेडमी के सभागार में दीपावली पर्व के अवसर पर संगीत विभाग ने दीपो की माला, भजनों की धारा पर आधारित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार, महाप्रबंधक नज़र न्यूज नेटवर्क डा कैलाश सिंह विकास, अध्यक्षता पूनम मधोक ( डायरेक्टर, सनबीम एकेडमी दुर्गाकुंड),संगीता पाल (प्रिंसिपल, सनबीम एकेडमी दुर्गाकुंड), पल्लवी पाण्डेय ( म्यूजिक टीचर, सनबीम एकेडमी दुर्गाकुंड) रहे।

अतिथियों ने मां सरस्वती को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर दीपों की माला, भजनों की धारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्राईमरी से जूनियर के छात्र छात्राओं ने भगवान श्रीराम, शंकर जी सहित अलग-अलग रूप भजन प्रस्तुति कर श्रोताओं के मन को मोह लिया।

सनबीम एकेडमी दुर्गाकुंड की डायरेक्टर पूनम मधोक ने जीवन में संगीत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों का आवाहन किया कि आप सभी और परिश्रम से संगीत साधना करे, संगीत के क्षेत्र मे एकेडमी का नाम बुलन्द करे।

संचालन पल्लवी पाण्डेय धन्यवाद प्रकाश संगीता पाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *