वाराणसी।स्वावलंबन अभिभावक संस्था ने शनिवार को दीपावली पर्व दिव्यांग बच्चों एवं अभिभावकों के साथ मनाया।दिव्यांग बच्चों की

खुशी देखते ही बन रही थी।

बच्चों के खुशी का कारण यह था कि स्वालंबन अभिभावक समाजसेवी संस्था ने बच्चों को इस बार पन्द्रह हजार छ: सौ रुपए का मोम दीया स्वालंबन बनने के लिए दिया।जिसे बेच कर पैसे अर्जित किया ।

संस्था ने सभी बच्चों एवं अभिभावकों को मिष्ठान, काजू, किशमिश, बादाम, चाकलेट, बिस्कुट और नमकीन, दीपक इत्यादि का स्वालंबन अभिभावक की डायरेक्टर राधा सिंह व संस्था के सदस्यों के साथ वितरण किया। जो बच्चे संस्था आने में असमर्थ रहे उनके घर पर बच्चे को मिष्ठान के साथ अन्य सामान जाकर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *