वाराणसी। वरूणापार क्षेत्र के अर्दली बाजार – भोजूबीर में धनतेरस पर चार पहिया वाहनों पर रोक लगाने की मांग व्यापारियों ने की है। अर्दली बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष और क्षेत्रीय पार्षद विनय शादेजा ने शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त (यातायात) को पत्रक सौंप कर पूर्व की भांति इस वर्ष भी धनतेरस पर्व पर चार पहिया वाहनों को डायवर्ट करने की मांग की। विनय शादेजा का कहना है कि अर्दली बाजार वरूणापार क्षेत्र का व्यस्ततम बाजार होने के कारण धनतेरस पर ग्राहकों की काफी संख्या में भीड़ होती है। चार पहिया वाहनों के आवागमन से भीषण जाम की समस्या होगी। पार्षद विनय शादेजा का कहना है कि पुलिस लाइन तिराहा और भोजूबीर तिराहे से चार पहिया वाहनों को डायवर्ट किया जाय। जिससे बाजार में जाम की समस्या कम होगी।
