
वाराणसी। प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र की ओर से प्रेमचंद स्मारक स्थल लमही में प्रतिदिन आयोजित सुनों मैं प्रेमचंद कहानी पाठ 1350 दिवस में प्रेमचंद की सामाजिक समस्या पर आधारित कहानी एक आंच की कसर का पाठ यश वर्मा ने किया । सम्मान निदेशक राजीव गोंड और संयोजक मनोज विश्वकर्मा ने किया। वक्ताओं ने कहाँ कि प्रेमचंद की कहानी “एक आंच की कसर” एक महत्वपूर्ण सामाजिक विषय पर केंद्रित है, जो समाज में व्याप्त असमानता और गरीबी की समस्या को उजागर करती है। इस अवसर पर राजीव श्रीवास्तव, डा. संजय श्रीवास्तव, आजाद सिंह, रोहित गुप्ता, राकेश सिंह, राहुल यादव, रोहित गुप्ता आदि थे । संचालन आयुषी दूबे व धन्यवाद ज्ञापन डा राजेश श्रीवास्तव ने किया।
