रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

 

आजमगढ़।एंटी करप्शन कोर ऑफ इंडिया का मंडलीय सम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश ओझा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।

मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने भ्रष्टाचार के समूल नाश हेतु बहुमूल्य सुझाव देते हुए स्वयं को मानसिक रूप से तैयार रहने और भ्रष्टाचार के प्रखर विरोध का आवाह्न किया ।विशिष्ट अतिथि डाक्टर कृष्ण मोहन तिवारी अधिशासी अभियंता विद्युत रवि अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शंकर मिश्र एडवोकेट ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन जागृति पर जोर देते हुए हम सुधरेंगे जग सुधरेगा पर विचार व्यक्त किये। अतिथियों का स्वागत महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष अनामिका सिंह, मंडल मीडिया प्रभारी संजय कुमार पांडे ने किया ।संचालन प्रभु नारायण पांडे प्रेमी किया ।

मंडल मीडिया प्रभारी संजय कुमार पांडे, राष्ट्रीय महासचिव अंकित कुमार ओझा ,राष्ट्रीय सचिव राज कृष्ण प्रजापति, कमलेश पांडे, अमित पांडे, विजय कुमार विश्वकर्मा, संत प्रसाद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, धरमू प्रसाद यादव कृष्ण मुरारी सिंह,चन्दन अग्रवाल रुचि अग्रवाल, उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *