
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी। पाण्डेय हवेली स्थित गेस्ट हाउस में नागरिक सुरक्षा भेलपुर पोस्ट चार की मासिक बैठक वरिष्ठ सेक्टर वार्डन भूपेन्द्र सिंह गिल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
डिप्टी डिविजनल अभिषेक जायसवाल ने उपस्थित सदस्यों को आगामी त्योहारो की बधाई देते हुए कहा कि सभी सदस्य गण निर्धारित यूनिफार्म में सेवा करे।
उन्होंने ने कहा कि आगामी दिनों में दीपावली,छट,देव दीपावली, सहित अनेकों त्योहार है। इन सभी त्योहार पर आप सभी का पूर्व की भांति सहयोग मिलेगा।
आगामी छः दिसम्बर को नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस है। जिससे सप्ताह व्यापी अनेक कार्यक्रम के साथ मनाया जायेगा।
बैठक में मनोज कुमार राय, सुशील कुमार जायसवाल, अरुणाव बोस, श्रीमती देवश्री दत्ता, श्रीमती नंदिता चटर्जी, श्रीमती शरवानी धारा, श्रीमती श्रीमती तपश्री मित्रा, मुन्ना लाल यादव सहित अनेक सदस्य गण उपस्थित रहे।
