
राष्ट्र की अनमोल धरोहर थे शहीद बाबू जगत सिंह: रवींद्र जायसवाल
वाराणसी। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ वर्ष 1799 में विद्रोह का बिगुल फूँकने वाले महानायक शहीद बाबू जगत सिंह की स्मृति में रविवार को जगतगंज में शहीद बाबू जगत सिंह द्वार का लोकार्पण हुआ। लहुराबीर जगतगंज मुख्य मार्ग पर राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के ठीक सामने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित द्वार का लोकार्पण प्रदेश के स्टाम्प एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने किया। गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा के बीच राज्यमंत्री ने पहले शिलापट्ट का अनावरण किया। राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि शहीद बाबू जगत सिंह काशी की ही नही बल्कि सम्पूर्ण भारत राष्ट्र की अनमोल धरोहर थे। उनकी शहादत की स्मृतियों को नमन करने के उद्देश्य से बने इस द्वार को हम समस्त देशवासियों को समर्पित करते है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से काशी में एक शहीद संग्रहालय की स्थापना का प्रस्ताव भी जल्द लाया जाएगा। अतिथियों का स्वागत राज परिवार के प्रतिनिधि प्रदीप नारायण सिंह ने किया। विषय स्थापना डा (मेजर ) अरविंद कुमार सिंह और संचालन अशोक आनंद ने किया। भजन गायिका सुमन अग्रहरि ने भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर साहित्यकार डॉ राम सुधार सिंह, एमएलसी धर्मेंद्र राय, भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व एमएलसी केदरनाथ सिंह, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, डॉ.( मेजर) अरविंद कुमार सिंह, प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय, प्रो. रामचंद्र पाण्डेय, रिसर्च कमेटी की डा. श्रेया पाठक, प्रो राणा पी बी सिंह, त्रिपुरारी शंकर, , राजेंद्र कुमार दुबे, डॉ. आरएन सिंह, डॉ. विक्रमादित्य राय आदि थे।
