वाराणसी । उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट्स (उपज) वाराणसी इकाई द्वारा शिवपुर स्थित कार्यालय पर दिवंगत लोकप्रिय उपज के जनक राधेश्याम लाल कर्ण को इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष विनोद बागी एवं महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को राधेश्याम द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो जिसके बदौलत आज संस्था पूरे प्रदेश में अव्वल नंबर पर पत्रकारों की संस्था बन पाई के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा दिवंगत श्री लाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। आज इस मौके पर महिला बिंग की प्रदेश सह संयोजिका प्रज्ञा मिश्रा, जिला मंत्री मोनेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार श्रीवास्तव सहित दर्जनों की संख्या में उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
