
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल एवं प्रदेश महासचिव लल्लन राय का सपाईयो ने मझंवा केन्द्रीय कार्यलय पर भव्य स्वागत किया। मिर्जापुर जनपद के मंछवा विधान सभा चुनाव मे प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सपा नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” को प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौपी है ।
सपा नेताओ ने मछंवा पहुंचकर बूथ प्रभारी एवं सेक्टर प्रभारियो के साथ बैठक कर चुनाव जीतने की रणनीति बनाई गई। स्वागत करने वालो मे सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड”, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”, वरिष्ठ नेता पापे यादव,कैन्ट विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप कश्यप,राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश सोनकर,मनीष सिंह,विवेक यादव,डाॅ पवन विश्वकर्मा,संजय विश्वकर्मा,विजय विश्वकर्मा,आदि थे ।
