
वाराणसी। गोल्डेन इण्डिया पब्लिक स्कूल सामने घाट के छात्र छात्राओं ने आकर्षक रंगोली व भव्य दीप सजाकर दीपावली पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया।
दीपावली पर्व के बारे में विद्यालय के डायरेक्टर डा विनोद चतुर्वेदी, प्रिंसिपल ममता शर्मा, अध्यापक व अध्यापिकाओं ने विस्तार से बच्चों को समझाया। तेज ध्वनि,व प्रदूषण वाले पटाखे से दूर रहने की सलाह दी।

उक्त अवसर पर गोल्डेन इण्डिया पब्लिक स्कूल के कर्मचारी गण भी शामिल रहे।
