रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

आजमगढ़। मंगलवार को श्री शक्तिमयी आयुर्वेदिक फार्मेसी एवं नर्सिंग कॉलेज खरगपुर में धन्वंतरि जयंती एवं धनतेरस के अवसर पर आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई गई । साथ ही आयुर्वेद दिवस पर परिचर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

धन्वंतरि जयंती आयोजन के मुख्य अतिथि बेंच‌ आफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पत्रकार संजय पांडे एवं शिवा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मनोज पांडे रहे ।कार्यक्रम का शुभारंभ मे मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित हुआ।

स्वागत गीत विद्यालय की छात्रा अर्चना कन्नोजिया ने किया।, धनवंतरी गीत एवं वंदना जी एन एम की छात्रा रागनी गौतम एवं काजल पांडे ने की ।

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने किशोरावस्था के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया ।

विशिष्ट अतिथि पत्रकार संजय पांडे ने बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में आयुर्वेद के सिद्धांतों को बताया।फार्मेसी कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर सहजानंद पांडे को सम्मान पत्र औरमाल्यार्पण कर सम्मानित किया।

छात्रों ने सामूहिक रूप से समुद्र मंथन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संचालन छात्र सत्यम सिंह व अर्चना कनौजिया ने किया। अतिथियों का माल्यार्पण विद्यालय के प्राचार्य विजयानन्द पांडेय ने की।

इस अवसर पर डॉक्टर शेषमणि तिवारी ,डॉक्टर सतीश सिंह, विनीत मिश्रा ,प्रवीण गिरी , संजीव पांडे, आदि अनेकों लोग उपस्थित थे ।

धन्यवाद ज्ञापन डॉ सहजानन्द पाण्डेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *