वाराणसी। उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग के निर्देशानुसार 1 नवंबर दिन शुक्रवार को भी दीपावली का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। बताया गया है कि वर्ष 2024 हेतु निगोशिएबुल इन्स्टुमेन्ट एक्ट के अधीन घोषित राजपत्रित अवकाशों के अन्तर्गत प्रस्तर-2 के कमांक-20 पर 31-10-2024 को दीपावली के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है उत्तर प्रदेश में दीपावली का पर्व 31.10.2024 के साथ-साथ 01.11.2024 (दिन शुक्रवार) को भी मनाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त 01-11-2024 (दिन शुक्रवार) को भी दीपावली का सार्वजनिक अवकाश निगोशिएबुल इन्स्टुमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन घोषित करने का निर्णय लिया गया है। दीपावली का सार्वजनिक अवकाश दिनांक 01-11-2024 को इस शर्त के अधीन घोषित किया जाता है कि 09-11-2024 (दिन शनिवार) को शासकीय कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भाँति खुले रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *