रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़।आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन इकाई उत्तर प्रदेश ने आजमगढ़ परिक्षेत्र पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण को पुलिस गौरव की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानन्द (राजन) पांडेय ने पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण को सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय पांडेय सरस ने कहा कि पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा आजमगढ़, मऊ, बलिया जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था में जो उत्कृष्ट योगदान दिया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय है जिसके लिए आज उन्हें सम्मानित किया गया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद (राजन) पांडेय ने कहा कि पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण जी द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ संगठन के पत्रकारों का जो सम्मान किया जाता है, वह बहुत ही सराहनीय है।
पुलिस उप महानिरीक्षक ने सम्मान से अभिभूत होकर आइडियल जर्नलिस्ट एसोशिएसन के प्रति आभार व्यक्त किया।