
रिपोर्ट:- उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़।विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा आर्यमगढ़ विभाग फूलपुर जिला इकाई ने दीपावली की पूर्व संध्या पर महर्षि दुर्वाषा आश्रम पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ तमसा की आरती के साथ किया गया जिसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा तमसा घाट पर दीप प्रज्जवलित करते हुए दीपोत्सव मनाया गया।
विहिप गोरक्षा विभाग के फूलपुर जिला संयोजक प्रशांत सिंह ने बताया की अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत देश भर में हर्ष का वातावरण है जिसके उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग द्वारा दूर्वाषा धाम पर भव्य तरीके से दीपोत्सव का आयोजन किया गया और यहॉँ पर कार्यकर्ताओं द्वारा 1008 दीप प्रज्जवलित करते हुए असत्य पर सत्य की और अंधकार पर प्रकाश की
विजय का सन्देश दिया जा रहा है।
कार्यक्रम का नेतृत्व गोरक्षा फूलपुर के जिला सह संयोजक अश्वनी सोनी व ऋतिक सिंह ने किया ।
इस अवसर पर विनीत पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र प्रताप सिंह बबलू,आशुतोष राय, ओमकार पाण्डेय, विक्रम सिंह टोनू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
