
वाराणसी। भोजूबीर – महावीर मंदिर रोड स्थित मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में दीपावाली पर तांत्रिक विधि से हवन पूजन और अनुष्ठान हुआ। मंदिर के महंत गोपाल गिरी की देखरेख में महाआरती हुई। इस अवसर पर दर्शन पूजन के लिए भक्तों की खासी भीड़ रही। संयोजन में राजेश गिरी, अभिमन्यु गिरी ने योगदान दिया।
