वाराणसी। दीपावली के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को लक्खा उत्सव में एक काशी का गोवर्धन पूजा महोत्सव पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया ।

इस अवसर पर गोवर्धन पूजा समिति ने लहुराबीर स्थित हथुआ मार्केट से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के सिर पर केसरिया साफे की छटा देखते ही बन रही थी। सैकड़ो साल पुरानी परंपरा को निभाते हुए यादव समाज ने भव्य शोभायात्रा का आगाज किया।

कबीर चौरा, मैदागिन विशेश्वर गंज, होते हुए नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम में संपन्न हुई।गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव ‘गप्पू’ ने बताया कि हथुआ मार्केट से शोभायात्रा प्रारम्भ होकर गोवर्धन धाम तक जायेगा। साथ ही जनसभा में परिवर्तित हो जाएगी। गोवर्धन धाम पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और ‘गोवर्धन श्री’ सम्मान से चयनित सेवी को सम्मानित किया जाएगा।

प्रमुख अतिथि के रूप में आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव को आमंत्रित किया गया है, जबकि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव मुख्य वक्ता होंगे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *