वाराणसी। आजमगढ़ के सांसद शधर्मेंद्र यादव सैफई, इटावा से सड़क मार्ग से चलकर शाम पांच बजे बाबतपुर चौराहे पर पहुचे। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।हरहुआ, वाजिदपुर, शिवपुर, भोजूबीर, चौकाघाट होते हुए गोवर्धन पूजा समिति द्वारा आयोजित गोवर्धन पूजा में गोवर्धन धाम राजघाट में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह 9 बजे काशी विश्वनाथ, अन्नपूर्णा माता, कालभैरव का दर्शन पूजन कर सड़क मार्ग द्वारा वापस सैफई चले गये। स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, जिला महासचिव आनंद मौर्य, ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, पूजा यादव, उमेश प्रधान, विवेक रंजन बबलू, आनंद मोहन गुड्डू, भीष्म नारायण, धनंजय यादव, संजय सोनकर, संतोष पाल, अक्षय प्रधान, आनंद यादव, गणेशदत्त यादव, पीयूष यादव, चंदन यादव, लालमन प्रधान, नंदलाल कन्नौजिया, राजेन्द्र प्रसाद आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *