वाराणसी ।काशी में शिव स्वरूप काशीराज डॉ विभूति नारायण सिंह जी की 98 वीं जयंती के अवसर पर आगामी दिनांक 5 नवंबर 2024 को प्रातः 6:00 बजे पंचगंगा घाट पर माता पंचगंगा का भव्य श्रृंगार, महाआरती एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

प्रातः 10:00 बजे से वाराणसी के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में गीता ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। तत्पश्चात सायं 4:00 से मुख्य कार्यक्रम संस्कृति दिवस समारोह के रूप में मनाया जाएगा।इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय योगदान करने वाली 11 विशिष्ट विभूतियों को काशीराज डॉ विभूति नारायण सिंह अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ रजनीकांत जी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा जी करेंगे।

विशिष्ट अतिथि महाराजकुमारी विष्णुप्रिया,महाराजकुमारी हरप्रिया एवं महाराजकुमारी कृष्णप्रिया जी विशिष्ट अतिथि रहेंगी।

यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक

चक्रवर्ती विजय नावड ने दी है

संस्कृति दिवस समारोह का समापन 5 नवंबर 2024

स्थान- सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय,वाराणसी

समय- सायं 4:00 बजे आयोजित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *