वाराणसी। यूपी कॉलेज के पूर्व लोकप्रिय शिक्षक डॉ घनश्याम सिंह के 39वीं पुण्यतिथि पर रविवार को शिक्षा में नैतिकता और संस्कार विषयक ज्ञान ज्योति संगोष्ठी डॉ घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज (सोयेपुर) में हुआ। डॉ घनश्याम सिंह के साथ बिताए यूपी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य, शिक्षकों एवं छात्रों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यूपी कॉलेज के डॉ दुर्ग विजय सिंह, डॉ विनय कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ गजाधर सिंह के पुत्र दंत चिकित्सक डॉ वीके सिंह, डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ हौसला प्रसाद सिंह, डॉ योगेंद्र सिंह, डॉ विधुभूषण सिंह, बलदेव पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य विनोद कुमार सिंह, राज सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के राहुल सिंह, पूर्व जिला मलेरिया अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने स्व. डॉ घनश्याम सिंह के संस्मरण एवं स्मृतियों को साझा किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा में नैतिकता और संस्कार के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को आध्यात्मिक शिक्षा देने से ही उनमे नैतिकता और संस्कार का विकास होगा। यूपी कॉलेज में शिक्षकों ने अपने विद्यार्थियों को हमेशा शिक्षा के साथ नैतिकता और संस्कार का पाठ पढ़ाया है। यहाँ के विद्यार्थियों को शिक्षा एवं दीक्षा दोनों एक साथ मिलती है। प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने कहा कि महाविद्यालय दो सालों में स्वायत्तशासी दर्जा के लिए आवेदन करेगा। स्वागत व सम्मान प्राचार्य डॉ आनंद सिंह, संचालन डॉ गौरव तिवारी, धन्यवाद प्रबंधक नागेश्वर सिंह, संयोजन डॉ सुनील कुमार मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन पसंजीव सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *