रिपोर्ट :- उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

 

आजमगढ़।आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन इकाई उत्तर प्रदेश के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक आजमगढ़ शहर गौरव शर्मा को पुलिस गौरव की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानन्द (राजन) पांडेय के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक गौरव शर्मा को सम्मान पत्र, बुके भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय पांडेय ने कहा कि सीओ सिटी गौरव शर्मा के द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था में जो उत्कृष्ट योगदान दिया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय है जिसके लिए आज उन्हें सम्मानित किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद (राजन) पांडेय ने कहा कि पुलिस उपाधीक्षक गौरव शर्मा जी द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ संगठन के पत्रकारों का जो सम्मान किया जाता है, वह बहुत ही सराहनीय है।

पुलिस उपाधीक्षक ने सम्मान से अभिभूत होकर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *