
वाराणसी। सनातन धर्म की रक्षा हेतु एक करोड़ पार्थिव शिवलिंग का पूजन अस्सी स्थित मुमुक्षु भवन में सोमवार से पुजन शुरू किया गया है जो पन्द्रह नवंबर तक पूजन होगा।
दक्षिण भारत के हजारों श्रद्धालु पार्थिव शिवलिंग पूजन अनुष्ठान में शामिल होंगे।
श्री साम्बसदाशिव महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में चार नवंबर से पंद्रह नवंबर तक पार्थिव शिवलिंग पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया है।
कार्यक्रम संयोजक गोली अशोक गुप्ता ने बताया कि आंध्र प्रदेश के विशेष पत्थर से निर्मित भव्य शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि भव्य समारोह में विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु के अलावा काशी के पांच हजार वैदिक ब्राह्मण पूजन में शामिल हो रहे हैं।
धार्मिक आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, व हरियाणा के राज्यपाल बंगारू दत्तात्रेय को आमंत्रित किया गया है।
