वाराणसी ।काशी में शिव स्वरूप काशीराज डॉ विभूति नारायण सिंह जी की 98 वीं जयंती विश्व संस्कृत प्रतिष्ठानम एवं सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सायंकाल चार बजे , योग साधना केंद्र, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी में आयोजित किया गया है।

समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री रजनी कान्त, समारोह अध्यक्ष प्रो बिहारी लाल शर्मा (कुलपति सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी) होंगे।

कार्यक्रम संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड़़ के अनुसार इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय योगदान करने वाली 11 विशिष्ट विभूतियों को काशीराज डॉ विभूति नारायण सिंह अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा ।

उन्होंने ने बताया कि महाराज कुमारी विष्णु प्रिया, महाराज कुमारी हरप्रिया एवं महाराज कुमारी कृष्णप्रिया जी विशिष्ट अतिथि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *