
रिपोर्ट :- उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़।एंटी करप्शन कोर ऑफ़ इंडिया द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आईपीएस चिराग जैन को उनके कार्यालय पर पहुंचकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोर ऑफ इंडिया के मंडल संयोजक संजय कुमार पांडेय सरस ने सम्मान पत्र एवं अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक अरविंद चित्रांश ने स्मृतिचिन्ह एवं अमर भारती के ब्यूरो चीफ दुर्गेश तिवारी ने पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया।
एंटी करप्शन कोर के मंडल मीडिया प्रभारी संजय कुमार पांडेय ‘सरस’ ने कहा कि जनपद के प्रभावशाली अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आईपीएस चिराग जैन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत मिलनसार अधिकारी हैं,आए हुए फरियादियों का त्वरित गति से समस्याओं को निपटाने का कार्य करते हैं,जो बहुत ही प्रशंसनीय है, इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के अंतरराष्ट्रीय संयोजक अरविंद चित्रांश ने कहा कि ऐसे अधिकारी जनपद में साहित्य और संस्कृत के गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं जो अति सराहनीय है, और अमर भारती के ब्यूरो एंटी करप्शन कोर ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सम्मानित किया यह बहुत ही प्रशंसनीय है,
अपने सम्मान से अभिभूत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने एंटी करप्शन कोर के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजसेवी विपिन कुमार, शिव पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मनोज पांडेय उपस्थित रह।
