वाराणसी। बड़ी बाजार स्थित आजाद बुनकर हास्पिटल का चुनाव 17 नवंबर (रविवार) को होगा। बुनकर अस्पताल के सचिव हाजी जलीस ने बताया कि प्रबंध समिति का चुनाव 17 नवंबर दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से सायंकाल 5 बजे तक अस्पताल परिसर में होगा। चुनाव के पश्चात उसी दिन मतगणना होगी। निर्वाचित पदाधिकारी समेत अस्पताल के प्रबंध समिति सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।
