
वाराणसी। लक्खा मेला एक नाग नथैया का मंचन तुलसी घाट पर डमरू के वादन, कालिया नाग का मर्दन कर भक्तों ने महाआरती कर वृन्दावन बिहारी लाल की उद्घोष किया।
मंगलवार को तुलसी घाट पर भक्तगण चार घंटे से तपस्या कर लगभग पंद्रह मिनट का अलौकिक आनन्द प्राप्त किए।
महंत प्रो विश्वम्भरनाथ मिश्र, काशीराज परिवार प्रतिनिधि कुंवर अनंत नारायण सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित विशिष्ट जनों ने श्री कृष्ण की आरती उतारी।
