वाराणसी।काशी सांसद खेल कूद प्रतियोगिता हमारे छात्रों को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है।”खेल प्रतियोगिता न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य और टीम वर्क की भावना को भी विकसित करती है। हमारे छात्रों को इन गुणों को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना हमारी प्राथमिकता है।

उक्त विचार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में सांसद खेल कूद प्रतियोगिता 2024-2025 का शुभारंभ के अवसर कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग द्वारा आयोजित की गई है।इस प्रतियोगिता के माध्यम से विश्वविद्यालय अपने छात्रों को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर रहा है लोगों में प्रतिस्पर्धा का वातावरण निर्मित होगा।

प्रथम दिवस में गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 29 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में श्याम शंकर तिवारी ने प्रथम स्थान, उपेन्द्र कुमार दूबे ने द्वितीय स्थान और रविरंजन पाण्डेय ने तृतीय स्थान रहे।

पुश अप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रविरंजन पाण्डेय, द्वितीय स्थान पर हिमांशु पाल एवं तृतीय स्थान पर उपेन्द्र कुमार दूबे रहे। चिन अप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हिमांशु पाल, द्वितीय स्थान पर उपेन्द्र कुमार दूबे एवं तृतीय स्थान पर मनीष कुमार रहे।

प्रतियोगिता के दौरान प्राक्टर प्रोफेसर दिनेश कुमार गर्ग, धनुर्विद्या प्रशिक्षक आदित्य कुमार, सोमनाथ पाण्डेय एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *