वाराणसी।वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग और साईं इंस्टिट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट, एमएसएमई-विकास के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय सेमिनार 8 नवंबर दोपहर 12 बजे से एमएसएमई ऑफिस लहरतारा में आयोजित होगा। साईं इंस्टिट्यूट के निदेशक अजय सिंह के अनुसार हुनरमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके अंदर आत्मविश्वास तथा व्यक्तित्व विकास (पर्सनालिटी डेवलेपमेंट) एवं स्वयं का रोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से, एक दिवसीय सेमिनार और सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसमें विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और उद्यमिता के लिए जागरूक किया जाएगा। यह कार्यक्रम महिलाओं को अपने जीवन में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगा और उनके विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान देगा। मुख्य अतिथि साइंटिस्ट ई वैज्ञानिक डॉ रंजीत बैरवा और अध्यक्षता सहायक निदेशक एमएसएमई-विकास राजेश चौधरी करेंगे।
