वाराणसी। नागरिक सुरक्षा उप नियंत्रक नरेंद्र शर्मा का निधन हो गया। हृदयाघात से मौत होने की आशंका है।निधन की सूचना से नागरिक सुरक्षा के वार्डेन और स्वयंसेवको में शोक की लहर दौड़ गई। चौकाघाट स्थित गीता नगर कालोनी में किराए पर रहते थे। वे जुलाई में इलाहाबाद से ट्रांसफर होकर बनारस आए थे। मथुरा के मूल निवासी थे। नरेंद्र शर्मा की पत्नी सरकारी स्कूल में शिक्षक है। दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। एक पुत्री मेरठ में एमबीबीएस कर रही है। सुबह पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और फारेंसिक टीम ने निरीक्षण भी किया। वे बेड पर पड़े थे। मोबाइल बेड पर ही गिरा था। रात में अपने परिवार से बात किए थे।
