रिपोर्ट :- अनुपम भट्टाचार्य 

वाराणसी। डाला छठ पर्व पर मां गंगा के विभिन्न घाटों पर सूर्यास्त पूजन हेतु सूर्यास्त के समय अपार जन सैलाव दिखा।

सुरक्षा की दृष्टि से एवं सुचारु रूप से पूजा पाठ करने हेतु विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्यों ने बढ चढ कर कर्तव्य पालन करते रहे। जिसमें नागरिक सुरक्षा एवं सामाजिक संगठन के सदस्यगण रहे।

नागरिक सुरक्षा भेलुपुर प्रखंड के सहायक उप नियंत्रक विवेक राय के नेतृत्व मे डिवीजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री एवं डिप्टी डिवीजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल के साथ प्रखंड के सदस्यगण घाटों पर चक्रमण करते रहे।

प्रमुख रूप से भूपेंदर सिंह गिल, प्रदीप दत्ता, मुन्ना लाल यादव, अरुण गुप्ता, श्रीमती तपश्री मित्रा, भगवान् झा, हेमंत सिंह, वीरेंद्र सप्तर्शी, सुरैया बानो, श्रीमती देवश्री दत्ता सदस्यगण रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *