
छठ पूजा पर्व की व्यवस्था का भी किया निरीक्षण
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल गुरुवार को छठ पूजा के पर्व पर बर्ती महिलाओं द्वारा सायकालीन अर्घ्य दिये जाने के दौरान नमो घाट से अस्सी घाट तक मोटर बोट द्वारा व्यवस्थाओं पर नजर रखते हुए निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी अस्ताचल सूर्य की आराधना एवं दीपदान की।
निरीक्षण के दौरान एसीएम तृतीय अरुण कुमार उपाध्याय, अपर नगर आयुक्त दुष्यंत मौर्य, जल पुलिस के अधिकारी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
