
वाराणसी। वरूणापार क्षेत्र के अर्दली बाजार स्थित महावीर कुंड पर छठ पूजा पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए काफी संख्या में महिलाओं की भीड़ रही। कुंड को नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के वार्डेन और स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर पिछले एक माह मेहनत और परिश्रम से साफ- सफाई किया है। जिसके चलते आज छठ पूजा के लिए आसपास क्षेत्र की ब्रती महिलाओं की कुंड पर खासी भीड़ रही। संयोजन में मंदिर के महंत बब्बू महराज,संजय कुमार राय,अजय श्रीवास्तव आदि ने योगदान दिया।
