वाराणसी। हुकुलगंज निवासी विवेक विश्वकर्मा चायनिज मंझा की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये है। चायनिज मंझा से उनका गला काट गया है। हार्डवेयर व्यवसायी विवेक हुकुलगंज दैत्राबीर मंदिर (लेबर सट्टी) से बाइक से घर जा रहे थे ,मंझा अचानक गले में फंस गया। जब तक समझ पाते उनका गला कई जगह से कट गया। विवेक को गंभीर हालत में पं दीनदयाल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार चल रहा है। उनके गले में 15 टांके लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *