
आनंद विजय व धनंजय सिंह उपाध्याय चुने गए
वाराणसी। उदय प्रताप कालेज प्राचीन छात्र एसोसिएशन के त्रिवार्षिक चुनाव रविवार) को प्राचीन छात्र भवन के पूर्वी भवन के हाल में सम्पन्न हुआ। जिसमें भारी संख्या में प्राचीन छात्र उपस्थित हुए। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आनन्द विजय ने बताया कि निर्विरोध हुए चुनाव में एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी चुने गए। जिसमें साहित्यकार डॉ रामसुधार सिंह- अध्यक्ष, आनन्द विजय व धनंजय सिंह – उपाध्यक्ष,डा. विनय कुमार सिंह- मंत्री, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार सिंह -उप मंत्री,डॉ. कृष्ण कुमार सिंह – कोषाध्यक्ष,अमर नाथ सिंह और महेन्द्र प्रताप सिंह -लेखा परीक्षक चुने गए। त्रिवार्षिक चुनाव में 12 कार्यकारिणी सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी एडवोकेट अजय प्रताप सिंह और एडवोकेट क्रान्ति कुमार सिंह ने चुनाव प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराया।
