
वाराणसी।ग्लोबल कायस्थ कमेटी के तत्वावधान में रविवार को 300 वर्ष पुराना प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर रघुनाथ नगर महमूरगंज में अक्षय नवमी के अवसर पर आंवले के वृक्ष का पूजन कर भोग लगाया गया। भगवान विष्णु-लक्ष्मी नारायण, श्री राम दरबार, माता दुर्गा, माता गौरा, श्री राधा कृष्ण, भगवान कार्तिकेय,गरुण भगवान, माता अन्नपूर्णा, नर्मदेश्वर महादेव का श्रृंगार कर मन्दिर को भव्य रुप से सजाया गया।मन्दिर में स्थापित सभी देव विग्रहों को अन्न प्रसाद का भोग लगाया गया।
इस अवसर पर गायक दयानन्द व उनकी टीम ने संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ किया। पं. राकेश तिवारी ने भजन-संध्या प्रस्तुति की।तत्पश्चात अमित श्रीवास्तव द्वारा जटायु सद् गति ,व राम राज्य की स्थापना का नाट्य मंचन की प्रस्तुति की। चकाचौंध ज्ञानपुरी के संयोजन में कवियत्री पूनम श्रीवास्तव ने हास्य रचनाएं सुनाकर श्रद्धालुओं को हंसते हंसते लोट-पोट कर दिया।
कार्यक्रम में पधारे सभी श्रद्धालुओं को आचार्य प्रवीण तिवारी, पवन तिवारी ने तिलक लगाकर स्वागत किया।
आचार्य पवन तिवारी,संस्थापक शशिकांत श्रीवास्तव, संयोजक दीपेन्द्र श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत अभिनन्दन किया। आयोजन में अनिल श्रीवास्तव वरिष्ठ कांग्रेस नेता, मनोज श्रीवास्तव काशी संभाग प्रभारी विश्व हिन्दू महासंघ, अनिल श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार संघ,दीपेंद्र श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव गुड्डू , डा अरविन्द किशोर राय,रोशन श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, ई सत्येंद्र कुमार मलिक, आचार्य प्रवीण तिवारी , आचार्य पवन तिवारी, राजेश श्रीवास्तव उमेश श्रीवास्तव, कौशलेंद्र कुमार, मनीष वर्मा,रेखा श्रीवास्तव, विध्यांचल श्रीवास्तव, आदि लोग उपस्थित रहे।
